UPTak Baithak Logo

16.22 करोड़ भक्त और बेहिसाब दान, काशी कॉरिडोर के बाद बाबा विश्वनाथ की आय में आया जबरदस्त उछाल

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में भी वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

धर्म की नगरी काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ धाम के श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इसकी एक बड़ी वजह है काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार और यहां की सुख सुविधाओं में वृद्धि. बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में भी वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है. बीच में कोरोना काल में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी. हालांकि इसके बाद फिर से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई.