19 करोड़ की 19 Kg हाइड्रोपोनिक गांजा लेकर बैंकॉक से वाराणसी पहुंचीं 3 थाई महिलाएं, बाद में जो राज खुला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Varanasi Airport Drug Seizure: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Airport Drug Smuggling Case (Photo: Representational)
Varanasi airport customs raid: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे छह थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 19 करोड़ रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. इस कार्रवाई को हाल के समय में एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक माना जा रहा है.
