ज्योति मौर्य केस में कमांडेंट मनीष दुबे अब नप ही जाएंगे? इन नियमों की वजह से होगा ऐक्शन
Jyoti Maurya News: उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की…
ADVERTISEMENT

Jyoti Maurya News: उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, ज्योति मौर्य प्रकरण को लेकर चर्चा आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई है. आपको बता दें कि डीआईजी संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात करीब डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है. अब देखना होगा कि शासन स्तर से मनीष दुबे के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.