लेटेस्ट न्यूज़

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव का बड़ा ऐलान- सहारनपुर से शाकंभरी सिद्धपीठ तक शुरू होगी रेल सेवा

Saharanpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर से माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ तक जल्द ही रेल सेवा शुरू होगी. एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सहारनपुर से माता शाकंभरी देवी सिद्धपीठ तक जल्द ही रेल सेवा शुरू होगी. एक दिवसीय दौरे पर सहारनपुर पहुंचे वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शाकंभरी सिद्धपीठ तक रेलवे लाइन बिछाने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं. बता दें कि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए आसपास के जिलों सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं.