PCS ज्योति मौर्य की कहानी वायरल करने वालों को गोरखपुर की प्रीति श्रीवास्तव की कहानी जाननी चाहिए
Uttar Pradesh News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बरेली की PCS ऑफिसर ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: इन दिनों सोशल मीडिया पर बरेली की PCS ऑफिसर ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद छाया हुआ है. ज्योति मौर्य की खबर वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है. दावा किया जा रहा है कि अब कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली पत्नियों को उनके पति घर वापस बुला रहे हैं. पूरे देश में यह बात आग की तरह फैल गई. वहीं गोरखपुर में एक परिवार ऐसा भी है जो अपने बहू को पढ़ाई के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है.