बरेली: हार्टअटैक से एक और मौत, स्कूल में प्रार्थना के वक्त अचानक गिरा शिक्षक, फिर नहीं उठा
Bareilly News: किसी ने नहीं सोचा था कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान एक शिक्षक की मौत हो जाएगी. यह मामला सामने आया है बरेली…
ADVERTISEMENT

UpTak
Bareilly News: किसी ने नहीं सोचा था कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान एक शिक्षक की मौत हो जाएगी. यह मामला सामने आया है बरेली के सुभाष नगर क्षेत्र के जेके स्कूल एकेडमी में, जहां एक शिक्षक की मौत प्रार्थना के दौरान हार्टअटैक आने से हो गई. घटना के कुछ समय पहले तक शिक्षक गोविंद ने तमाम बच्चों को एकत्र किया प्रार्थना शुरू कराई. प्रार्थना पूरी ही होने वाली थी कि शिक्षक की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. वहां मौजूद तमाम शिक्षक आनन-फानन में उन्हें एक नीजी अस्पताल ले गए.