लखनऊ के अक्षत के बाद अब इटावा के गजराज ने अपने पिता को बेरहमी से मारा! बोरी डाल फूंक दिया फिर सुनाई ये कहानी
UP News: इटावा के जसवंतनगर में बेटे ने जमीन के विवाद में पिता मुन्नालाल की हत्या की. पहले डंडे से पीटा, फिर रजाई में लपेटकर आग लगाई. आरोपी बेटा गजराज गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
Etawah News: लखनऊ के अक्षत सिंह ने जिस तरीके से अपने पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या की वो बेहद ही भयानक है. अक्षत ने पिता को गोली मारी और आरी से उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. इस बीच कुछ ऐसा ही मामला इटावा जिले से सामने आया है. यहां नीलोई गांव में 26 जनवरी 2026 को हुई मुन्नालाल की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, मुन्नालाल की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके सगे बेटे गजराज ने की थी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.