बरेली में आवारा कुत्तों ने 12 साल के बच्चे के साथ की चीर-फाड़, हुई दर्दनाक मौत
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से यहां कुत्तों के…
ADVERTISEMENT

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से यहां कुत्तों के झुंड ने बर्बरता दिखाई है. बता दें कि इस बार कुत्तों के झुंड ने एक मासूम को अपना शिकार बनाया और नोंच-नोंच कर उसे मार डाला. वहीं, एक अन्य बच्चे को घायल भी कर दिया. घटना इतनी विभत्स थी कि जिसने भी इसके बारे में सुना वह परेशान हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक बरेली के सीबी गंज क्षेत्र में करीब दर्जन भर से अधिक मामले कुत्तों के हमलों के सामने आ चुके हैं. इनमें कई मामले ऐसे हैं, जिनमें कुत्तों के हमलों से बच्चों की मौत हो चुकी है, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं.