Sitapur Police Action: सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, चोरी की कार और बैटरियां बरामद; कई वारदातों का खुलासा
Sitapur Crime News: सीतापुर में कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने चार शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार, 12 बैटरियां, नकदी और अवैध तमंचे बरामद हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Sitapur Crime News: सीतापुर जिले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत आज कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चार शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कार, बैटरियां और नगदी बरामद की है.