जब अखिलेश यादव की रैली में बैरिकेडिंग फांगकर पहुंचे नवीन सर तो ऐसा था वहां का माहौल
Naveen Sir in Akhilesh Yadav Rally:अखिलेश यादव की रैली में नवीन सर का शक्ति प्रदर्शन. रोजगार विद अंकित के मशहूर टीचर ने हजारों युवाओं संग सपा के मंच से भरी हुंकार. पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार, कहा- 29 मार्च से शुरू हुआ सपा की बहुमत वाली सरकार का सफर.
ADVERTISEMENT

Naveen Sir
Naveen Sir in Akhilesh Yadav Rally: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक नया मोड़ देखने को मिला जब 'रोजगार विद अंकित' के मशहूर शिक्षक नवीन सर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के ठीक बाद हुई इस रैली में नवीन सर का खास अंदाज देखने को मिला. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बैरिकेडिंग फांगकर रैली में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं.