स्मार्ट स्कूल, आधुनिक लाइब्रेरी, 30 हाईटेक CCTV, 275 स्ट्रीट लाइट... सहारनपुर के इस गांव को विदेशी भी आते हैं देखने
Saharanpur News: सहारनपुर का थरौली गांव तकनीक में अव्वल है और देश का पहला हाईटेक ISO सर्टिफाइड स्मार्ट गांव बन चुका है. सुरक्षा और नवाचार में थरौली सब पर भारी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Tharouli ISO Certified Smart Village: सहारनपुर जिले की देहात विधानसभा में स्थित थरौली गांव आज पूरे भारत में तकनीक और नवाचार की मिसाल बन चुका है. यह देश का पहला हाईटेक और ISO 2001:2015 सर्टिफाइड स्मार्ट गांव है, जिसे पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सजाया गया है. ग्राम प्रधान रीता चौधरी और उनके प्रतिनिधि संदीप चौधरी की अगुवाई में गांव में व्यापक विकास कार्य हुए हैं. पूरे गांव में 30 हाईटेक IP-आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो क्लाउड-बेस्ड स्मार्ट स्पीकर्स से जुड़े हैं. इसके माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग भी गांव की निगरानी और संचालन कर सकते हैं.