लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में SDA बनाएगा नई टाउनशिप... 32 से 35000 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बेचे जाएंगे प्लॉट, ऐसे खरीदें

Saharanpur New Township: सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) 'मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना' नाम से नई टाउनशिप बनाएगा. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Saharanpur SDA New Township
Saharanpur SDA New Township
social share
google news

Saharanpur SDA New Township: सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) 'मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना (नवीन सहारनपुर योजना)' के नाम से एक नई टाउनशिप बनाएगा. टाउनशिप को 52.9751 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा. इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 881.85 करोड़ रुपये है. योजना के तहत राजस्व ग्राम चुनहेटी गाडा, सैदपुरा और मौहम्मदपुर बहलोलपुर टपरी रोड (मिनी बाईपास, सहारनपुर) को शामिल किया गया है.