लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में डिलीवरी के बाद क्रिटिकल महिलाओं के लिए बनी लैक्टेटिंग मैनेजमेंट यूनिट, 6 घंटे तक मां का दूध रहेगा सुरक्षित

सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में 'लैक्टेटिंग मैनेजमेंट यूनिट' की शुरुआत हुई है. यह नई सुविधा उन माताओं के लिए है जो गंभीर हालत में होने के कारण अपने नवजात शिशुओं को दूध नहीं पिला पातीं. जानें कैसे यह यूनिट मां के दूध को स्टोर करके बच्चों की जान बचाएगी.

ADVERTISEMENT

Lactation Management Unit
Saharanpur Lactation Management Unit
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में लैक्टेटिंग मैनेजमेंट यूनिट के नाम से एक नई सुविधा शुरू की गई है. इस यूनिट की शुरुआत खासतौर पर उन महिलाओं के लिए की गई है, जो डिलीवरी के बाद क्रिटिकल कंडीशन में होती हैं और खुद अपने बच्चों को दूध नहीं पिला पातीं. अक्सर ऐसे मामलों में बच्चे एसएनसीयू यानी स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में रखे जाते हैं और मां-बच्चे के बीच सीधा संपर्क नहीं हो पाता है. इस वजह से नवजात शिशुओं को मां का दूध समय पर नहीं मिल पाता और उनकी सेहत पर असर पड़ता है. इसी समस्या का समाधान निकालते हुए जिला महिला अस्पताल में यह नई व्यवस्था शुरू की गई है.