लेटेस्ट न्यूज़

अवैध कॉलोनियों पर चला सहारनपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, 20 बीघा जमीन कराई गई कब्जामुक्त

Saharanpur News: सहारनपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र. हफ्तेभर में 50 बीघा जमीन कब्जामुक्त हुई. बिना परमिशन बार-बार कॉलोनी काटने वालों पर अब FIR होगी.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर में अवैध तरीके से काटी जा रही कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण की सख्ती जारी है. टपरी रोड बाईपास पर कई जगहों पर लोग बिना अनुमति कॉलोनी काट रहे थे, जिन्हें प्राधिकरण पहले भी कई बार ध्वस्त कर चुका है. इसके बाद भी लोग नहीं माने. अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है और लगभग 20 बीघा जमीन पर बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया है.