लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश सहारनपुर में ढेर, 7 हत्याओं समेत कई संगीन मुकदमे

UP Police Encounter: सहारनपुर में सोमवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह मारा गया. उस पर हत्या, बैंक डकैती, लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज थे. पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश सहारनपुर में ढेर, 7 हत्याओं समेत कई संगीन मुकदमे
बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश सहारनपुर में ढेर 7 हत्याओं समेत कई संगीन मुकदमे
social share
google news

UP Police Encounter: सहारनपुर बिहार का कुख्यात और 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. सोमवार तड़के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल लल्लन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस उसके एक फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.