लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा रूट पर ATS की तैनाती क्यों? सहारनपुर पुलिस का हाई अलर्ट सुरक्षा प्लान

Saharanpur ATS Deployment News: कांवड़ यात्रा और चहलूम को देखते हुए सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है. पूरे कांवड़ मार्ग पर पहली बार एटीएस की तैनाती, ड्रोन निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जाएगी. प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 कांवड़ यात्रा रूट पर ATS की तैनाती क्यों? सहारनपुर पुलिस का हाई अलर्ट सुरक्षा प्लान
कांवड़ यात्रा रूट पर ATS की तैनाती क्यों? सहारनपुर पुलिस का हाई अलर्ट सुरक्षा प्लान
social share
Google CTA

Saharanpur ATS Deployment News: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी अभिनंदन ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, ट्रैफिक वार्डन्स, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) और डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने का भरोसा जताया.