Saharanpur on High Alert: सहारनपुर: अम्बेडकर जयंती व VVIP कार्यक्रमों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस बल को सतर्क और सक्रिय रहने के दिए गए निर्देश
Saharanpur on Alert: सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और VVIP कार्यक्रमों को लेकर एडीजी मेरठ जोन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur on Alert: सहारनपुर में आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं विभिन्न VVIP कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उच्च स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई. यह बैठक अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ की अध्यक्षता में पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.