Saharanpur Congress Protest: सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का एक्शन: प्रदर्शन से पहले कई दिग्गज हाउस अरेस्ट
Saharanpur News: सहारनपुर में प्रस्तावित कांग्रेस प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम तय था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क हो गया था. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड में रही और कांग्रेस नेताओं के घरों पर पहरा बैठा दिया गया.