Saharanpur ATS STF Action: सहारनपुर में ATS-STF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान लिंक के शक में 2 युवक हिरासत में, परिवार बोला- मजदूर हैं बेगुनाह
Saharanpur ATS STF Action: सहारनपुर में ATS-STF की संयुक्त कार्रवाई में शाहरुख और महकाब को पाकिस्तान-लिंक्ड नेटवर्क और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के शक में हिरासत में लेकर लखनऊ ले जाया गया. परिवारों ने आरोपों को खारिज किया है, दोनों को मजदूर बताते हुए निर्दोष कहा है; जांच में अन्य लोगों की हिरासत भी हुई है जिनमें मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के युवक शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur Crime News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ATS और STF की संयुक्त कार्रवाई के बाद सरसावा क्षेत्र के धिक्काकला गांव में दो युवकों की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. शाहरुख और महकाब नाम के इन दोनों युवकों को कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से संबंध होने के आरोप में हिरासत में लेकर लखनऊ ले जाया गया है.
