Saharanpur robbery news: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लूट का खुलासा, सहारनपुर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश दबोचे, बाइक- मोबाइल बरामद
Saharanpur Loot Case: सहारनपुर पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक और मोबाइल लूटा था. पुलिस ने दो लूटी गई मोटरसाइकिलें, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News
Saharanpur Loot Case: सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने 21 मई को हुई लूट का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिलें और मोबाइल बरामद किया. आरोपियों ने सुनसान एक्सप्रेसवे पर लूट की योजना स्वीकार की.
