लेटेस्ट न्यूज़

मिलिए सहारनपुर के उस युवा से जो देश के नक्शे के आकार का बनवा रहा तालाब... कहानी 'भारत सरोवर' की

Saharanpur News: सहारनपुर के चकवाली गांव बना इतिहास. भारत के नक्शे जैसा सरोवर तैयार. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कर सकते हैं भारत सरोवर का उद्घाटन.

ADVERTISEMENT

भारत सरोवर का प्रोटोटाइप
भारत सरोवर का प्रोटोटाइप
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव चकवाली में एक अनोखा और प्रेरणादायक परियोजना चल रही है, जिसका नाम ‘भारत सरोवर’ रखा गया है. यह तालाब विशेष रूप से भारत के नक्शे के आकार में बनाया जा रहा है, जिसे देखकर हर कोई प्रभावित हो रहा है. इस अद्भुत विचार की शुरुआत ग्राम प्रधान सविता देवी के बेटे नकुल चौधरी ने की थी. उन्होंने अपने भाई से चर्चा कर इस सोच को आकार दिया कि तालाब का निर्माण केवल पानी भरने या मछली पकड़ने के उद्देश्य से न होकर देशभक्ति और सामाजिक संदेश से जुड़ा हो. आजकल तालाब डंपिंग ग्राउंड बनकर बर्बाद हो रहे हैं, ऐसे में उन्होंने यह अनूठा कदम उठाया. उन्होंने भारत के नशे से प्रेरणा लेकर यह योजना बनाई ताकि यह समाज में जागरूकता भी फैलाए.