AC लाइब्रेरी, कंप्यूटर और एस्ट्रोनॉमी लैब... सहारनपुर में संसद भवन की डिजाइन में बनी इस इमारत में हैं 246 आधुनिक सुविधाएं
Saharanpur News: सहारनपुर के चकवाली गांव ने बना डाला संसद भवन जैसा पंचायत भवन. 246 आधुनिक सुविधाओं से लैस, अब गांव में दिखेगी संसद की ताकत.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान विधानसभा के चकवाली गांव ने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है. चकवाली गांव में देश के पुराने संसद भवन के आकार का आधुनिक ग्राम पंचायत भवन बनवाया गया है. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को संसद भवन की भव्यता और राष्ट्रभक्ति की भावना का अनुभव कराना है. इस नए भवन में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, एयर-कंडीशन लाइब्रेरी और सोलर प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी हैं.