मैंने ही अपनी बहन को गोली मारी...पुलिस कस्टडी में राखी को गोली मारने वाले उसके सगे भाई मोंटी ने वीडियो में ये सब बता दिया
Saharanpur Shootout News: पुलिस कस्टडी में बहन को गोली मारने वाले मोंटी राणा का वीडियो वायरल. आरोपी ने कबूला जुर्म, कहा- 'परिवार की बात न मानने पर मारी गोली, मेरा परिवार बेकसूर है.'
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur Shootout News: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुलिस कस्टडी में राखी नाम की एक लड़की को गोली मारने की घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है. राखी को गोली मारने वाले आरोपी कोई और नहीं उसके अपने सगे भाई मोंटी और रवि थे. इस वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी मोंटी राणा ने अब वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है. वायरल वीडियो में मोंटी का कहना है कि बहन द्वारा परिवार की बात न मानने के कारण उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है.