लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में रफ्तार की रानी को फिर लगी 'नजर, वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे यात्री

रायबरेली के ऊंचाहार और रामचौरा के बीच चलती वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. C-4 कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली: रफ्तार की रानी कही जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर 'पत्थरबाजों' ने अपनी भड़ास निकाली है. प्रयागराज से गोरखपुर की ओर शान से दौड़ रही इस ट्रेन को ऊंचाहार और रामचौरा के बीच निशाना बनाया गया. अचानक हुए इस हमले से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों के दिल दहल गए. गनीमत रही कि मजबूत शीशे ने पत्थर का प्रहार झेल लिया, वरना किसी की जान भी जा सकती थी.