13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा की पूरी कहानी किसी को भी रूला देगी, आज ऐसे दी गई उन्हें अंतिम विदाई
Harish Rana Story: 13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का दिल्ली में अंतिम संस्कार.सुप्रीम कोर्ट से 'पैसिव यूथेनेशिया' की अनुमति मिलने के बाद एम्स में ली अंतिम सांस. 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद लाइफ सपोर्ट पर थे हरीश.
ADVERTISEMENT

UP News
Harish Rana Story: गाजियाबाद के हरीश राणा की कहानी काफी इमोशनल है. 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा ने 24 मार्च की शाम 4 बजकर 10 मिनट पर आखिरी सांस ली. वहीं आज सुबह दिल्ली के ग्रीन पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनका पूरी परिवार साथ नजर आया. बता दें कि हरीश राणा के माता-पिता ने बेटे की हालत को देखते हुए इच्छा मृत्यु की अमुनति मांगी थी. कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी थी. ऐसे में जब उनकी मौत की खबर सामने आई तो हर तरफ मानों सन्नाटा फैल गया.