लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Police encounter: रायबरेली: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, पुलिस ने दो मुठभेड़ों में 5 शातिर दबोचे; घेराबंदी में गिड़गिड़ाने लगे थे बदमाश

Raebareli News: रायबरेली में पुलिस और अंतरजनपदीय लुटेरों के बीच नसीराबाद और बछरावां क्षेत्र में दोहरी मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए, जबकि तीन अन्य को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के पास से अवैध असलहे और वाहन भी बरामद किए गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली: जिले की सड़कों पर जब सन्नाटा पसरा था, तब खाकी और खौफ के सौदागरों के बीच 'आर-पार' की जंग छिड़ी थी. नसीराबाद से शुरू हुआ पुलिस का पीछा बछरावां की सरहद पर जाकर खत्म हुआ, जहां बदमाशों की पिस्तौलें पुलिस के इकबाल के आगे फेल हो गईं. शातिर लुटेरे भागने की फिराक में थे, लेकिन रायबरेली पुलिस की अचूक रणनीति ने उनके मंसूबों को धुआं-धुआं कर दिया.