AIMIM यूपी चीफ शौकत अली ने दिया एनकाउंटर वाला बयान तो ओपी राजभर ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए कही ये बात
Aaj ka UP: यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें प्रतापगढ़ के 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान की हत्या का सच. जानें क्यों AIMIM अध्यक्ष शौकत अली ने दी पुलिस के एनकाउंटर की धमकी और ओम प्रकाश राजभर ने कैसे दिया करारा जवाब.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar
यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम राज्य की तीन बड़ी और चौंकाने वाली खबरों पर चर्चा करेंगे. पहली खबर प्रतापगढ़ के एक आशिकाना मिजाज पूर्व प्रधान की है जिसकी 18 बच्चों का पिता होने के बावजूद अय्याशी के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई. दूसरी खबर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के उस विवादित बयान की है, जिसमें उन्होंने 11 विधायक जीतने पर पुलिसकर्मियों के एनकाउंटर की बात कही है. तीसरी खबर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का शौकत अली को दिया गया वह तीखा और अपशब्दों भरा जवाब है, जिसने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है.