मैनपुरी में लूडो की बिसात पर बिछी लाश, देवर की एक चिकोटी ने ले ली भाभी की जान
मैनपुरी में लूडो के खेल के दौरान देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या की. एक छोटी सी 'चिकोटी' और शिकायत के डर से हुआ कत्ल. आरोपी ऋषभ गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT
मैनपुरी के दिल्हा गांव में 10 मार्च की दोपहर जो हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. एक आम घरेलू खेल लूडो खूनी खेल में तब्दील हो गया. पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया, तो हकीकत जानकर हर कोई दंग रह गया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देवर ऋषभ अपनी भाभी के साथ लूडो खेल रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. गुस्से में आकर ऋषभ ने अपनी भाभी को चिकोटी काट ली. इस व्यवहार से नाराज होकर भाभी ने उसे कड़ी चेतावनी दी कि वह इसकी शिकायत अपने पति से करेंगी.