मथुरा की मीरा उर्फ हरिया को गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार, इसकी कहानी क्या है?
UP News: मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके ऊपर बेहद सनसनीखेज आरोप लगे हैं. पुलिस गहराई से पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के औरंगाबाद स्थित महादेव नगर कॉलोनी में रहने वाली मीरा ठाकुर उर्फ हरिया पर सनसनीखेज आरोप लगा है. आरोप है कि ई रिक्शा चलाने वाली मीरा ठाकुर उर्फ हरिया जासूसी कर रही थी. देश के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.