यूपी में करोड़ों लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, लाभार्थियों के खाते में पहुंच रही मदद
उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद सामाजिक सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन योजनाओं से आया बड़ा बदलाव. 15 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन और करोड़ों को मिला उज्ज्वला का लाभ.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में सामाजिक और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई योजनाओं ने धरातल पर व्यापक असर दिखाया है. पारदर्शी वितरण व्यवस्था के माध्यम से अब सरकारी लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है. वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश में करोड़ों जनधन खाते खोले गए हैं, जिससे आर्थिक सुरक्षा का ढांचा सुदृढ़ हुआ है.