UP Weather Update: आज से बदल जाएगा यूपी का वेदर... 26 से 29 तक इन जिलों में लगातार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को बादलों की आवाजाही रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 मार्च के बीच हल्की बूंदाबांदी और 29 मार्च से तेज बारिश के आसार हैं. लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है. लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, 25 मार्च को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा. हालांकि स्थानीय स्तर पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. लेकिन आने वाले दिनों यानी 26 से 28 मार्च के बीच हल्की बारिश और 29 मार्च से मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है.