दरोगा भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 23 सिपाही सस्पेंड, झूठ बोलकर छुट्टी लेना पड़ा भारी
Jhansi Police Constable Suspended: झांसी में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड. झूठ बोलकर छुट्टी लेने और ड्यूटी से गायब रहने पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए झांसी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 14 और 15 मार्च को आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने गए 23 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है. इन सिपाहियों पर आरोप है कि वे परीक्षा देने के बाद तय समय पर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे और लंबी अवधि तक अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहे.