सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच पाए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सीएम योगी का आया ये रिएक्शन
क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी सरकार ने बनाया क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, लेकिन नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच पाए लखनऊ. सीएम योगी ने बताया कि कैंप में व्यस्तता के कारण रिंकू समारोह में शामिल नहीं हो सके.
ADVERTISEMENT

CM Yogi and Rinku Singh
उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति दी है. इसी क्रम में स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रिंकू सिंह को यह नियुक्ति पत्र मिलना था, लेकिन वे अपरिहार्य कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो सके.