लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की लेडी डॉक्टर के साथ संभल में क्रूरता, दो बार गर्भपात की दवा खिलाई, बेटी के जन्म पर पति ने GF से कर लिया निकाह!

Kanpur Lady Doctor Case: कानपुर की लेडी डॉक्टर ने संभल के पति पर दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और दूसरी शादी का आरोप लगाया है. पुलिस ने 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

ADVERTISEMENT

Kanpur Lady Doctor Case
Kanpur Lady Doctor Case
social share
Google CTA

यह दर्दनाक आपबीती कानपुर की एक लेडी डॉक्टर की है. उनके पिता सेना से रिटायर्ड सूबेदार मेजर हैं. डॉक्टर का संपर्क एक मैरिज साइट के जरिए संभल के एक युवक से हुआ था. युवक संभल के एक बड़े बिजनेसमैन का बेटा है. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर बात शादी तक पहुंच गई. शादी तो हो गई, लेकिन लड़के का पहले से ही किसी और लड़की से प्रेम संबंध था. उसने सिर्फ दहेज के लालच में डॉक्टर से शादी का नाटक किया था. शादी के बाद डॉक्टर दो बार प्रेग्नेंट हुईं. दोनों ही बार ससुराल वालों ने साजिश रचकर उन्हें धोखे से दवा खिला दी. दवा के कारण उनका गर्भपात हो गया और उन्हें गंभीर इन्फेक्शन भी फैल गया.