शादी के 3 महीने बाद ही 22 साल की मोनिका नागर की मौत, मां ने पति की कार में देखी थी बॉडी फिर सड़क किनारे मिला जला हुआ शव
Greater Noida Crime News: दादरी के घोड़ी गांव में शादी के 3 महीने बाद मोनिका नागर का जला हुआ शव मिला. परिजनों ने पति अनुज चौहान पर करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए हत्या का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Monika Nagar
Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में 22 साल की विवाहिता मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने इस मामले में हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मोनिका की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी. मृतका की मां का दावा है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा गया है. उनका आरोप है कि आरोपी युवक ने पहले मोनिका को प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज की और उसके बाद से ही वह लगातार प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था.