लेटेस्ट न्यूज़

पापा ये लोग मुझे...., कॉल पर कहे करिश्मा के आखिरी शब्द पिता के कानों में गूंज रहे! झांसी में पति रामजी यादव ने की हैवानियत?

UP News: मध्य प्रदेश का एक पिता अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रहा है. झांसी में उसकी बेटी की मौत हुई है. उसने बड़े अरमानों के साथ बेटी की शादी झांसी के रामजी यादव के साथ की थी. मगर अब उसके कानों में बेटी की आखिरी कॉल लगातार गूंज रही है.

ADVERTISEMENT

Jhansi, Jhansi news, Jhansi crime, Jhansi police, Jhansi dowry death, woman last call before death, suspicious death Jhansi, UP crime news, dowry harassment, domestic violence, झांसी
UP News
social share
google news

Jhansi News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले स्थित ओरछा के रहने वाले लक्ष्मीनारायण यादव ने अपनी बेटी करिश्मा यादव की शादी साल 2024 में झांसी के रहने वाले रामजी यादव के साथ की थी. रामजी यादव झांसी के गुमनावरा का रहने वाला था. धूमधाम से शादी की गई थी. करिश्मा ने भी कई सपनों के साथ अपनी नई जिंदगी ससुराल में शुरू की थी. मगर करिश्मा के सारे सपने शादी के बाद टूट गए और शादी के बाद का हर दिन उसके लिए नर्क बन गया या कहे कि नर्क बना दिया गया.