लेटेस्ट न्यूज़

भाई ने ट्रिगर दबाया, मां-मौसा और जीजा देखते रहे... सहारनपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गई आकांक्षा के सामने ही पति को मारी गई थी गोली

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के चर्चित शिव कुमार हत्याकांड में पत्नी आकांक्षा ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर भाई समेत पूरा मायका परिवार घात लगाए बैठा था.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Crime News
Saharanpur Crime News
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: यूपी के सहारनपुर में हुए शिव कुमार हत्याकांड में एक ऐसा खौफनाक मोड़ सामने आया है जिसने इस वारदात को और ज्यादा डरावना बना दिया है. पुलिस भर्ती परीक्षा देकर निकली पत्नी आकांक्षा ने जो आंखों देखा हाल बयां किया है उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. आकांक्षा का आरोप है कि यह सिर्फ उसके भाई की सनक नहीं थी बल्कि उसके पति की जान लेने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर उसकी मां, बहन, जीजा, मौसा और तीनों मामा बाकायदा डेथ वारंट लेकर घात लगाए बैठे थे. भाई ने जब सटाकर सिर में गोली मारी तो पूरा परिवार तमाशा देख रहा था और चिल्ला रहा था कि 'अब ये बचने नहीं चाहिए.'