UPTak Baithak Logo

परिवार से झगड़ा कर 1993 में रामपुर का आलम गया था पाकिस्तान, अब 30 साल से है वहां की जेल में बंद

रामपुर का रहने वाला आलम मियां का 1993 में अपने परिवार से विवाद हो गया था. इसके बाद वह गुस्सा होकर घर से चला गया था. अब पता चला है कि वह पिछले 30 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है.

ADVERTISEMENT

Rampur
Rampur
social share
Google CTA

Rampur News: रामपुर में रहने वाला आलम मियां 5 भाइयों में सबसे बड़ा था. मां-पिता चाहते थे कि वह परिवार की जिम्मेदारी संभाले और अपने भाइयों का हमेशा साथ दें. मगर इस दौरान आलम मियां का अपने परिवार से विवाद हो गया. विवाद के बाद आलम मियां ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी उम्मीद परिजनों ने कभी नहीं की थी. अपने इस कदम से आलम मियां की जिंदगी के 30 साल भी बर्बाद हो गए.