लेटेस्ट न्यूज़

मार्केट का भुना चना खा रहे तो रुक जाइए, जा सकती है जान! गोरखपुर में 750 बोरी में मिले सिंथेटिक डाई वाले चने

गोरखपुर खाद्य विभाग ने 750 बोरी सिंथेटिक डाई युक्त भुना चना बरामद किया है. एमपी और छत्तीसगढ़ से आए इस चने में कपड़े रंगने वाला घातक रसायन मिला था जो कैंसर और किडनी फेलियर का कारण बन सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अगर आप मार्केट का भुना चना खाते हैं तो सावधान हो जाइए. इसे खाने से आपकी जान जा सकती है! गोरखपुर खाद्य विभाग ने सिंथेटिक युक्त 750 बोरी भुना चना बरामद किया है, जिसे किसी भी हालत में खाया नहीं जा सकता है. इसे खाने से लिवर और किडनी डैमेज होती है. साथ ही कैंसर का भी खतरा रहता है. गोरखपुर के खाद्य विभाग ने केमिकल वाले चने को बरामद कर उसे सीज कर दिया है. साथ ही इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. सहायक खाद आयुक्त सुधीर सिंह ने कहा कि इसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से लाया गया था. नेटवर्क को खंगाल जा रहा है. जो इसे बेचते हुआ पाया गया उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा.