इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए 509 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
IOCL Apprentice Recruitment 2025 के तहत ईस्टर्न रीजन में 509 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह भर्ती मेरिट आधारित है, जिसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. IOCL की मार्केटिंग डिवीजन, ईस्टर्न रीजन द्वारा IOCL अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 509 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती की खास बात यह है कि सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट आधारित होगी और इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. बता दें कि 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.