लेटेस्ट न्यूज़

UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल की 7994 भर्ती आउट, एग्जाम के इस पैटर्न से मिलेगी ये जॉब

UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025: UPSSSC ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें परीक्षा का पूरा सिलेबस, विषयवार अंक विभाजन और नेगेटिव मार्किंग की जानकारी. आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025
UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025
social share
google news

UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल की 7994 भर्ती आउट, एग्जाम के इस पैटर्न से मिलेगी ये जॉबयूपी सरकार ने बड़े स्तर पर राज्य में सरकारी नौकरी की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 तय की गई है. प्रदेश के युवा इस भर्ती को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके मन में कुछ सवाल भी हैं. मसलन, रिटन एग्जाम में कितने सवाल आएंगे, कितने घंटे का पेपर होगा और किस सब्जेक्ट्स से कितने सवाल आएंगे? इन्हीं सब सवालों के जवाब यूपी Tak ने हासिल कर लिए हैं. आइए खबर में एक-एक कर सभी सवालों के जवाब देखते हैं.