विदेश से आई बहू प्रिया ने सास-ससुर पर किया था मारपीट का केस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले ने गेम ही पलट दिया!
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ के रहने वाले सास पूनम गोस्वामी व ससुर केशव देव गोस्वामी की दहेज उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.इसके साथ ही शिकायतकर्ता बहू को नोटिस जारी की तथा राज्य सरकार सहित विपक्षियों से जवाब मांगा है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में हस्तक्षेप करते हुए सास-ससुर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. प्रिया गोस्वामी नाम की एक महिला ने अपनी सास पूनम और ससुर केशव देव पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर अलीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि प्रिया का अपने सास ससुर से कोई नजदीकी रिश्ता नहीं था. क्योंकि वह अपने पति मोहित गोस्वामी के साथ इजराइल में रहती थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद होने लगे. ऐसे में प्रिया अपने पति मोहित से अलग रहने लगी. इस दौरान प्रिया ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया और भारत आकर सास-ससुर के खिलाफ भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया.