लेटेस्ट न्यूज़

'क्या होता है अब्दुल-अब्दुल, मुसलमानों का मजाक उड़ाना बंद करें...', पत्रकार के सवाल पर भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, दे डाली ये नसीहत!

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल में पत्रकार ने ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल किया था.

ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी
समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी
social share
Google CTA

SP MP Mohibullah Nadvi: उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल में पत्रकार ने ‘अब्दुल’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस पर सांसद ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी पूरे समुदाय का मजाक उड़ाना या उसे बरगलाना ठीक नहीं है. उन्होंने पत्रकार से अपने शब्द वापस लेने को कहा और मुसलमानों को देश का इज्जतदार नागरिक बताते हुए उनकी कुर्बानियों का भी जिक्र किया.