UPTak Baithak Logo

आजम खान के साथ एकता कौशिक के घर पर भी पड़ा छापा, कौन हैं ये महिला, इनका कैसा कनेक्शन?

Azam Khan News: बुधवार, 13 सितंबर को समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत उत्तर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Azam Khan News: बुधवार, 13 सितंबर को समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कर चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की. वहीं, आज यानी गुरुवार को भी विभाग की कार्रवाई जारी है. बता दें कि इसी सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने गाजियाबाद के राजनगर इलाके में एकता कौशिक नामक महिला के घर पर भी छापा मारा था. बताया जा रहा है कि एकता कौशिक आजम खान की बेहद करीबी हैं और वो जौहर ट्रस्ट से भी जुड़ी हुई हैं.