UPTak Baithak Logo

‘सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ेंगे’, आजम के घर IT की कार्रवाई पर अखिलेश

Azam Khan News: बुधवार, 13 सितंबर की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के खिलाफ कर चोरी के आरोपों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Azam Khan News: बुधवार, 13 सितंबर की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे. इनकम टैक्स विभाग की टीम ने आजम के आवास, उनकी जौहर यूनिवर्सिटी, हमसफर रिजॉर्ट के साथ-साथ चमरौआ से सपा विधायक नसीर अहमद खान के आवास और उनके फार्म हाउस पर धावा बोला. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल कार्रवाई अभी जारी है. वहीं, इनकम टैक्स की कार्रवाई के बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया.