Raebareli Gold Silver Rate: रायबरेली के सराफा और बर्तन बाजारों में सिर्फ 'रस्म' अदायगी भर हो रही खरीदारी, कच्चे माल की कीमतों में उछाल से बढ़े दाम? जानें वजह
Raebareli Sona Chandi Bhav 7th July 2026: महंगाई ने इस शादी सीजन में खुशियों के बजट पर बड़ा असर डाला है. रायबरेली के सराफा और बर्तन बाजारों में भीड़ तो उमड़ रही है, लेकिन खरीदारी सीमित हो गई है. सोना, चांदी और स्टील के बढ़ते दामों के कारण लोग अब जरूरत भर की खरीदारी कर केवल रस्में निभाने पर मजबूर हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली के सराफा और बर्तन बाजारों में सिर्फ 'रस्म' अदायगी भर हो रही खरीदारी, कच्चे माल की कीमतों में उछाल से बढ़े दाम? जानें वजह
Raebareli Sona Chandi Bhav 7th July 2026: मलमास समाप्त होते ही जिले में एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है. शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक तो लौट आई है, लेकिन इस बार महंगाई का रंग कुछ ज्यादा ही चोखा नजर आ रहा है. 15 जुलाई तक मांगलिक कार्यक्रमों की भारी भरमार है, जिसके चलते बर्तन और सराफा बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई है.
