पति को चारपाई में बांधकर दिए करंट के झटके..., फतेहपुर में पत्नी ने संजीव तिवारी को मार-मारकर किया अधमरा, खून से लथपथ मिला युवक
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी पर पति को चारपाई से बांधकर मारपीट और बिजली का करंट लगाने का आरोप है. पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Fatehpur Husband Assault Case
Fatehpur Husband Assault Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर रातभर बंधक बनाकर मारपीट करने और बिजली का करंट लगाने का आरोप लगाया है. घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
