यूपी चुनाव से पहले सर्वे में अयोध्या को लेकर बड़ा दावा, रामनगरी की सीटें कौन जीतने वाला है?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले न्यूज लीडर-मैटराइज के सर्वे में अयोध्या की पांच विधानसभा सीटों को लेकर अनुमान सामने आया है. सर्वे के मुताबिक रुदौली, गोसाईगंज और अयोध्या सीट पर भाजपा के पक्ष में अनुमान है, जबकि मिल्कीपुर और बीकापुर में सपा की वापसी का अनुमान जताया गया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. अखिलेश यादव लगातार PDA के जरिए सत्ता परिवर्तन का दावा कर रहे हैं, जबकि भाजपा की नजर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर है. चुनाव में अभी समय है, लेकिन अलग-अलग सर्वे और चुनावी आकलन से तस्वीर समझने की कोशिश शुरू हो गई है.
