यूपी में 35 से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगह बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी यूपी के भी कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. 26 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. खासकर पूर्वी यूपी में ज्यादातर जगहों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट है.
