संभल के अस्पताल में बड़ी लापरवाही से बिगड़ी मासूम की हालत, सांप डसे बच्चे को ऐसी क्या चीज लगा दी?
संभल जिला संयुक्त चिकित्सालय में चार साल के बच्चे के इलाज को लेकर लापरवाही का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि सांप के डंसने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे एंटी वेनम के बजाय एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के संभल जिला संयुक्त चिकित्सालय में चार साल के बच्चे के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि सांप के डंसने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे सांप के जहर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटी वेनम वैक्सीन के बजाय एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया. इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका ICU में इलाज चल रहा है.
